back to top

बांग्लादेश ने पहली बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप

पोटचेफ्सट्रूम। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद अकबर अली की कप्तानी पारी से बांग्लादेश ने वर्षा से प्रभावित कम स्कोर वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में गत चैंपियन भारत को डकवर्थ लुईस पद्घति के तहत तीन विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता। भारत के 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने जब 41 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बना लिए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर बांग्लादेश को 46 ओवर में 170 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 42.1 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाकर हासिल कर लिया। अकबर ने 77 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 43 रन की पारी खेली।

सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने पैर में जकड़न से परेशान होने के बावजूद 47 रन बनाए। भारत को कम स्कोर वाले मैच में दिशाहीन गेंदबाजी का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। टीम ने 33 अतिरिक्त रन दिए जिसने बड़ा अंतर पैदा किया। चार बार चैंपियन भारत की ओर से लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

सुशांत मिश्रा ने भी 25 रन देकर दो विकट चटकाए। भारत सलामी बल्लेबाज जायसवाल (121 गेंद में 88 रन, आठ चौके, एक छक्का) के अर्धशतक के बावजूद 47.2 ओवर में 177 रन पर सिमट गया। जायसवाल ने तिलक वर्मा (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 और ध्रुव जुरेल (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की लेकिन इन तीनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया। भारत ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 21 रन जोड़कर गंवाए। बांग्लादेश की ओर से अविषेक दास ने 40 रन देकर तीन जबकि शरीफुल इस्लाम (31 रन देकर दो विकेट) और तनजीम हसन साकिब (28 रन पर दो विकेट) ने दो-दो चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश को परवेज और तनजीद हसन (17) ने 8.5 ओवर में 50 रन जोड़कर शानदार शुरूआत दिलाई।

इन दोनों ने कार्तिक त्यागी और मिश्रा की तेज गेंदबाजी जोड़ी की दिशाहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। भारत कप्तान प्रियम गर्ग ने नौवें ओवर में गेंद रवि बिश्नोई को थमाई जिनका स्वागत तनजीद ने छक्के के साथ किया। इस लेग स्पिनर ने हालांकि इसी ओवर में तनजीद को कार्तिक के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। बिश्नोई ने इसके बाद महमूदुल हसन जाय (08) को भी गुगली पर बोल्ड किया। सलामी बल्लेबाज परवेज भी पैर में जकड़न के कारण 25 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

बिश्नोई ने तौहिद हृदय (00) को पगबाधा करके बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन किया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने इसके बाद बिश्नोई की गेंद पर शहादत हुसैन (01) को शानदार तरीके से स्टंप किया। इस विकेट के साथ बिश्नोई 17 विकेट के साथ मौजूदा टूनार्मेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने। गर्ग ने इसके बाद मिश्रा को गेंदबाजी में वापसी कराई। शमीम हुसैन (07) उनकी पहली ही गेंद को हवा में लहरा गए और जायसवाल ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। कप्तान अकबर अली ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने बिश्नोई पर लगातार दो चौके मारे।

अविषेक ने मिश्रा पर चौके के साथ 23वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर वर्मा ने हालांकि स्लिप में उनका कैच टपकाया लेकिन बल्लेबाज ने इससे अगली गेंद पर त्यागी को कैच थमा दिया। परवेज इसके बाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। परवेज ने कप्तान के साथ अच्छी साझेदारी की। दोनों ने स्ट्राइकर रोटेट करने को तरजीह लेकिन खराब गेंद को सबक भी सिखाया। परवेज हालांकि पैर में जकड़न से परेशान दिखे। कामचलाऊ स्पिनर जायसवाल ने उनकी इसकी कमजोर की फायदा उठाकर ड्राइव खेलने को मजबूर किया और आकाश ने उनका कैच लपका लिया। उन्होंने 79 गेंद का सामना करते हुए सात चौके मारे।

रकीबुल हसन ने इसके बाद कप्तान का अच्छा साथ दिया। बांग्लादेश को हालांकि जब 54 गेंद में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी तब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर बांग्लादेश को 30 गेंद में सात रन बनाने का लक्ष्य मिला जो उसने आसानी से हासिल कर लिया। रकीबुल नौ रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कप्तान के साथ 27 रन की अटूट साझेदारी की। इससे पहले बांग्लादेश ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद भारत की शुरूआत बेहद धीमी रही। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से जीत दिलाने वाली जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना (02) की जोड़ी सातवें ओवर में ही टूट गई जब टीम का स्कोर सिर्फ नौ रन था।

 

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...