back to top

बलिया: घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत, 50 मकान भी जले

बलिया (उप्र)। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में एक अग्निकांड में दो भाईयों की जल कर मौत हो गई तथा लगभग 50 कच्चे मकान खाक हो गये। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शिवपुर कपूर दियर गांव में चईत पासवान के घर पर बुधवार की रात को गैस का रिसाव होने से आग लग गयी।

आसपास की झोपडियां इसकी चपेट में आ गईं

देखते ही देखते आग फैलने लगी और आसपास की झोपडियां इसकी चपेट में आ गईं। इसी बीच चईत पासवान के घर रखा गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन दस्ते और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में बृज मोहन बिंद के दो बेटे किशन (सात वर्ष) और अंकित (चार वर्ष) की जल कर मौत हो गयी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये। आग से करीब पचास से अधिक झोपडियां और उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...