back to top

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹25 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा

बलिया। बलिया पुलिस ने बुधवार रात एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश सतीश सैनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल सतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी अनिल झा ने गुरुवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 2:45 बजे नगरा थाने की पुलिस टीम रेकुआ-नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।

घिरने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में उसे गोली लग गई। पूछताछ में उसकी पहचान सतीश सैनी पुत्र स्व. मुन्ना सैनी, निवासी गुठौली थाना बांसडीह रोड के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि सतीश सैनी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने 20 मई और 4 जून की रात पकड़ीडीह स्थित देशी शराब की दुकान से अपने साथियों के साथ मिलकर शराब की पेटियां, नकद रुपये और स्कैनर चोरी किया था। इसके अलावा 9 मई को गड़वार से मोटरसाइकिल चोरी और 24 मई को जमुआंव नहर पुलिया, उभाव के पास एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...