उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

बैसाखी पर्व पर हजारों की संगत ने सुनी गुरुवाणी, छका लंगर
बैसाखी पर फूल और गुब्बारों से सजा गुरु का दरबार

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में रविवार को बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन कर गुरुजी की महिमा का गुणगान किया गया। सिख संगत ने गुरुवाणी का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के चरणों में मत्था टेका कर आशीर्वाद लिया और सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं ने लंगर छका।

यहियागंज में सजा विशेष दीवान
यहियागंज गुरुद्वारा में बैसाखी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शाम को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजा। गुरुद्वारा साहिब को विशेष प्रकार की लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर हजूर साहब से किशोर सिंह, दिल्ली से भाई हरतीरथ सिंह सोढ़ी, यूएसए से ज्ञानी भूपेंद्र सिंह जी ने कथा और शबद-कीर्तन द्वारा सगंतो को निहाल किया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि सोमवार 14 अप्रैल को जत्थेदार जसबीर सिंह जी की अगुवाई में सुबह श्रद्धालुओं को अमृत संचार कराया जाएगा।

श्रद्धा से मनाया गया खालसा साजना दिवस
खालसा साजना दिवस व बैसाखी का पर्व नाका गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब रंगीन झालरों और फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया। वहीं अमृतसर साहिब से पधारे रागी जत्था गुरुप्रीत सिंह ने अपने शबद -कीर्तन से संगत को निहाल किया। यहां गुरु का लंगर दिनभर चलता रहा।

गुरुद्वारा आलमबाग में सिक्खी वेषभूषा में सजे बच्चे, जीते पुरस्कार
गुरुद्वारा आलमबाग में रविवार को खालसा साजना दिवस मनाया गया। इस मौके पर दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चों और सतबीर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी ने बैसाखी पर खालसा साजनां दिवस के इतिहास के बारे में बताया। यहां पर सिक्खी बाना में बच्चों को प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने सुंदर सिक्खी वेषभूषा धारण कर आये। इसमें मनजीत सिंह ने प्रथम, सिमरन कौर ने द्वितीय और वीर सिंह ने तृतीय पुरस्कार जीता वहीं 19 अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में निर्मल सिंह, रतपाल सिंह, हरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मानसरोवर गुरुद्वारा में हुआ शबद कीर्तन


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर में बैसाख महीने की संगरांद का उत्तम पर्व श्रद्धा के साथ रविवार को मनाया गया। शाम को सजे दीवान में ज्ञानी परमजीत सिंह ने रहिरास साहिब का पाठ किया। हजूरी रागी गुरमुख सिंह व साथियों ने शबद-कीर्तन किया। ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने बैसाख के पावन माह के महत्व को बताया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सम्पूरन सिंह बग्गा ने साध संगतों को बैसाख महीने के पर्व की बधाई दी। बिना भेदभाव के गुरू का लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर इकबाल सिंह, सुरेन्दर सिंह बग्गा, देवेन्दर पाल सिंह, चरनजीत सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, गगनदीप सिंह बग्गा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

बैशाखी : यहियागंज गुरुद्वारे में सजा विशेष दीवान

कीर्तन सुन संगत हुई निहाल लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज मे आज वैसाखी का पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से...

पद्मजा कला संस्थान का वार्षिकोत्सव आज

संत गाडगे आॅडिटोरियम में होंगी कथक प्रस्तुतियां और होगा सम्मान समारोह लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव की सांस्कृतिक संस्था पद्मजा कला संस्थान का...

कला वसुधा के रामलीला विशेषांक का विमोचन

कला वसुधा का नवीनतम अंक रामलीला विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ लखनऊ। अपने हर अंक को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के गहन शोधपरक विशेषांक के...

Latest Articles