back to top

बाबरी विध्वंस मामला : सीबीआई कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचे कल्याण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1992 के बाबरी विध्वंस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह सोमवार को यहां बयान दर्ज कराने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (88) सीबीआई के विशेष जज के समक्ष बयान देने पहुंचे है।

धारा 313 के तहत 32 अभियुक्तो का बयान दर्ज

सीबीआइ की विशेष अदालत अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत 32 अभियुक्तो का बयान दर्ज कर रही है। इस मामले में अन्य कथित अभियुक्तों में पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी शामिल है जिनका बयान अभी तक दर्ज नही हुआ है। इन दोनो नेताओं के वकीलों ने सीबीआई की विशेष अदालत से इनके बयान वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से दर्ज करने के लिए कहा है। मामले के एक अन्य अभियुक्त राम चंद्र खत्री फिलहाल एक अन्य मामले में हरियाणा की सोनीपत जेल में है।

बयान वीडियो कांफ्रेस से दर्ज करने की व्यवस्था करे

अदालत ने अपने कार्यालय को आदेश दिया कि एनआईसी को पत्र भेजा जाए कि इन अभियुक्तों के बयान वीडियो कांफ्रेस से दर्ज करने की व्यवस्था करे। एक अन्य अभियुक्त ओम प्रकाश पांडेय के खिलाफ अदालत ने पूर्व में एनबीडब्ल्यू जारी रख रखा है। उसके अनुपालन में सीबीआई की ओर से रिपेार्ट दी गई कि उक्त अभियुक्त के भाई महेंद्र पांडे ने बताया कि ओम प्रकाश पांडेय काफी पहले साधु हो चुके हैं और अब वह घर नहीं आते हैं।

अदालत ने सीबीआई को महेंद्र पांडे के सम्पर्क में रहने का दिया आदेश

हालांकि उन्होंने एक हफ्ते में उनका पता करने की बात कही है,इस पर अदालत ने सीबीआई को महेंद्र पांडे के सम्पर्क में रहने का आदेश दिया था। अयोध्या में बाबरी मस्जिद दिसंबर 1992 में कार सेवको द्वारा ढहाई गई थी, उनका दावा था कि इस स्थान पर भगवान राम का मंदिर था। सीबीआई की विशेष अदालत, उच्च्तम न्यायालय के आदेश पर इस मामले की सुनवाई रोजाना कर रही है और 31 अगस्त तक इसे पूरा करना है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...