back to top

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजेंगे बाबा खाटू नरेश

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का
44वें श्याम निशानोत्सव में जयपुर, कोलकाता एवं रांची के गायक भजन सरिता बहाएंगे
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 44वां श्री श्याम निशानोत्सव ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। जमघट म्हारे श्याम का थीम पर आधारित तीन दिवसीय श्याम निशानोत्सव 20 फरवरी से शुरू होगा। श्याम निशानोत्सव के शुरूआती दो दिन नामचीन भजन गायक सुंदर-सुंदर भक्तिमय भजनों की सरिता बहाएंगे और तीसरे दिन सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 फरवरी को जयपुर के संजय पारीक, कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा, रांची की पूजा पारीक और 21 फरवरी को कोलकाता के संजय शर्मा, लव अग्रवाल, अरविंद सहल एवं कानपुर के कुमार मुकेश बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। इस बार श्री श्याम ज्योत मंडल सदस्यगण राजस्थानी पगड़ी में नजर आएगे। इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने संयुक्त रूप से दी। संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि इस बार मल्ल राजवंश के काल की प्रसिद्ध बिष्णुपुर टेराकोटा वाले भव्य पंडाल में बाबा श्याम का राजदरबार सजाया जाएगा। पंडाल की बनावट ‘रंगा माटीर बांग्ला’ जैसे विषयों से प्रेरित होगी, जहां बंगाल की लाल मिट्टी और प्राचीन मंदिर वास्तुकला को एक आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया जाएगा। पंडाल में टेराकोटा नक्काशी का उपयोग किया जाएगा। बाबा का राजदरबार बिष्णुपुर की विशिष्ट ‘रासमंच’ और ‘पंचरत्न’ स्थापत्य शैलियों के सूक्ष्म विवरणों पर आधारित है, जो इस संरचना की पिरामिड जैसी बनावट और बहुस्तरीय मीनारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। भव्य श्याम दरबार का निर्माण कार्य गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के असीम मात्या करेंगे। टेंट का कार्य राम कृष्ण टेंट एवं अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों में अपनी सेवा समर्पित कर रहे है। कानपुर के बाजोरिया जी से श्याम निशान बनाये गए है एवं दिल्ली से सचिन जी खाटू नरेश की छवि लाएंगे। मुकेश अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल ने बताया कि 22फरवरी को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर भक्तगण बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। निशानोत्सव एवं शोभायात्रा का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा। सचिन और मुकेश ने बताया कि सोमवार 23 फरवरी को बाबा श्याम का निशान लेकर बस से खाटूधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां बाबा श्याम का निशान चढ़ाया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, विवेक गोयल, योगेंद्र, सचिन, मुकेश, सक्षम, अशोक, मोती कंछल एवं मंडल समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...

कला व विरासत से रूबरू करने वाला कार्यक्रम शुरू

जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआलखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर...

निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज

बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगीलखनऊ। राजधानी के निराला नगर 8 नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क...

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...

कला व विरासत से रूबरू करने वाला कार्यक्रम शुरू

जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआलखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर...

निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज

बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगीलखनऊ। राजधानी के निराला नगर 8 नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क...

फनकार में दिखा कलाकारों का दर्द

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक फनकार का मंचन गोमती नगर के बौद्ध शोध संस्थान...

जीवन के खालीपन को दिखाती है दूसरा आदमी दूसरी औरत की कहानी

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की नाट्य प्रस्तुति नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन गोमती नगर के बौद्ध...

प्रकृति में गजानन : आस्था, सौंदर्य और पर्यावरण-चेतना का दृश्य संवाद

पुनीत कात्यायन के गजानन श्रृंखला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी : आध्यात्मिक सौंदर्य यात्रा का सुस्मरणीय समापन लखनऊ। छायाकार पुनीत कात्यायन की ये गजानन छायाचित्र श्रृंखला...