back to top

अयोध्या को सम्मान मिला, जो आजादी के बाद मिलना चाहिए था: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अयोध्या नगरी को अंतत: वह सम्मान मिल गया है, जिसकी वह हकदार थी और जो उसे आजादी के तुरंत बाद मिलना चाहिए था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बलबीर पुंज की पुस्तक टस्ट विद अयोध्या के विमोचन के अवसर पर सिंह ने कहा कि हिंदुओं के लिए अयोध्या वही है, जो मुसलमानों के लिए मक्का है और ईसाइयों के लिए यरूशलम है। उन्होंने कहा कि वे चंद लोग हाशिए पर चले गए हैं, जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे।

सिंह ने कहा, इस देश में ऐसे लोग थे जो (भगवान) राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। वे उन्हें एक काल्पनिक चरित्र कहते थे। ऐसे लोग हाशिए पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम पर सवाल उठाते थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण वे भी अब रामधुन गा रहे हैं। सिंह ने कहा, राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। रक्षा मंत्री ने कहा, आज अयोध्या को वह स्थान मिल गया है, जो आजादी के तुरंत बाद मिलना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि किताब इस बात की पड़ताल करती है कि उस समय ऐसा क्यों नहीं हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, यह उपनिवेशवाद से मुक्ति और पुनर्जागरण का प्रतीक है।
उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का मुद्दा कभी भी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच टकराव का मुद्दा नहीं था, बल्कि वोट बैंक की राजनीति के लिए इसे ऐसा बना दिया गया था।

लेखक बलबीर पुंज ने दावा किया कि राम मंदिर मुद्दा क्षेत्र के हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बहस का विषय नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नहीं चाहते थे कि उस स्थान पर मंदिर का निर्माण हो। पुंज ने आरोप लगाया, नेहरू की नफरत सोमनाथ या अयोध्या तक सीमित नहीं थी, उन्हें मंदिरों से नफरत थी। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....