एक अप्रैल को रंग भारती संस्था का पैंसठवां घोंघा वसंत सम्मेलन
लखनऊ। जाने-माने कवि और व्यंग्य लेखक सूर्यकुमार पांडेय को इस वर्ष का ‘बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान’ दिया जाएगा। यह सम्मान प्रति वर्ष किसी एक हास्य- व्यंग्यकार को उसके समग्र साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है। बताते चलें कि आगामी एक अप्रैल को रंग भारती संस्था का पैंसठवां घोंघा वसंत सम्मेलन स्थानीय रवींद्रालय में होगा, जिसमें उप्र सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। ‘रंग भारती’ संस्था के अध्यक्ष श्याम कुमार के अनुसार इस संस्था ने 1961 में घोंघा वसंत सम्मेलन की शुरूआत की थी। तब से निरंतर प्रति वर्ष यह हास्य कवि सम्मेलन होता आ रहा है।घोंघा वसंत सम्मेलन देश का पहला और विश्व का सबसे पुराना हास्य कवि सम्मेलन भी माना जाता है।





