अवध महोत्सव : गायिका सीमा विरवानी के गीतों ने समां बांधा

रंगारंग कार्यक्रम के साथ अवध महोत्सव का समापन

लखनऊ। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव की अपार सफलता में लखनऊ की जनता का प्यार और सहयोग सदैव याद रहेगा। ये कहना है अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कही। विनोद ने आगे बताया कि 15 नवंबर से आरंभ होकर 1 दिसंबर तक चलने वाले अवध महोत्सव 2024 ने बहुत सारे रंग, रोमांस, सांस्कृतिक मंच पर कई शहरों की अकैडमी स्थानीय तथा बाहर के कलाकारों द्वारा जबरदस्त परफॉर्मेंस से महोत्सव में आई जनता को खूब मनोरंजन कराया डॉ जय श्रीवास्तव प्रिया पाल प्रीति लाल रागिनी पूजा जायसवाल जैसे स्तंभों ने अवध महोत्सव के मंच को खूब ऊंचाइयां दी। अंकित बाजपेई दिनेश श्रीवास्तव अभिषेक उपाध्याय की टीम ने भी अवध महोत्सव में खूब तालियां बटोरीं।
अवध महोत्सव 2024 में हाउजी की चाट और छोले भटूरे, चटोरी लाल के पानी पुरी और टिक्की, अमेरिकन भुट्टा लालस का नॉनवेज, भदोही की कालीन, सहारनपुर के फर्नीचर, शॉल, कंबल, झूलों संग मस्ती- अवध महोत्सव में आई जनता को खूब लुभाए।
सुरों को सरताज संस्था से प्रसिद्ध गायिका सीमा विरवानी के साथ अवधेश, पूनम, सितेंद्र, लविता, एम एक सिंह, प्रियंकुर, सीमा श्रीवास्तव, अविनाश, दिनेश, अनुराग, मेंघी, चंदन, नवीन, गौरव और सलीम ने तोरे बिन जिया न जाए, दिन सारा गुजारा, गीत गाता चल, आने से आए बाहर आदि गानों पर शानदार गायिकी से आई हुई जनता का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। शाश्वत सिंह, प्रिया पाल, प्रीति लाल, अथर्व तिवारी, पवन पाल, शिवम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह राजपूत मौजूद रहे। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अवध महोत्सव के समापन की घोषणा की तथा 15 दिसंबर से यूपी महोत्सव में सभी से आने का निवेदन किया।

RELATED ARTICLES

आशियाना में पोथी शोभायात्रा से शिव महापुराण का शुभारंभ

चेतना डेंटल केयर में सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन 17 को शिव बारात और भगवान शिव पार्वती विवाह का उत्सव लखनऊ। सावन के पहले सोमवार...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेक लखनऊ। शिव आराधना को...

सुख-समृद्धि का प्रतीक उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला कल

भगवान शिव और माता पार्वती की भी विशेष रूप से पूजा की जाती हैलखनऊ। हरेला उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व में से एक है...

Latest Articles