back to top

अवनीश अवस्थी और एडीजी ने बलरामपुर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

बलरामपुर (उप्र)। बलरामपुर जिले के गैसडी कोतवाली क्षेत्र में दलित छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशान्त कुमार ने यहां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पत्रकारो को बताया कि पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराई जाएगी और अगर जरूरी हुआ तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की जाएगी। महिला अपराध को रोकने के लिए सरकार कृत संकल्प है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने अपने जो बिन्दु बताए हैं उसे हम गंभीरता से लेंगे। बातचीत के दौरान परिजनो ने कहा कि मामले मे किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए,जो छूट गए हैं,उनकी भी तलाश कर कार्वाई की जाए। उन्होने कहा कि दोषियों के विरूद्घ कार्वाई की जा रही है।पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

अवनीश अवस्थी और प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से भनवनियापुर में बने हेलीपैड पर उतरे। जहां जिलाधिकारी करूणा करूणेश, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने दोनो अधिकारियो की अगुवानी की। शासन के दोनो अधिकारी तुलसीपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस गए। वहां से दोनों अधिकारी बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे और कार्वाई का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...