देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 01 नवंबर को मनाया जाएगा
लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है। यदि बात करें शादी की तो इसके लिए हर कोई बेस्ट से बेस्ट मुहूर्त को चुनना चाहता है। सनातन परंपरा में चातुर्मास खत्म होने के बाद जैसे ही देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह की पूजा संपन्न होती है, उसके बाद विवाह के उत्तम मुहूर्त मिलने प्रारंभ हो जाते हैं। इस बार नवंबर व दिसंबर में कुल 20 दिन शहनाई बजेगी। पंचांग के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 01 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। 16 दिसंबर से मल मास शुरू हो जाएगा और 12 दिसंबर को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा, जिससे विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 1 नवंबर 2025 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। 2 नवंबर की सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस आधार पर देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। शुभ कार्यों के द्वार खुलते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है। घर में सुख-समृद्धि आती है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का आयोजन होता है। साल 2025 में यह 2 नवंबर को होगा। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि 2 नवंबर को सुबह 07:31 बजे से शुरू होकर 3 नवंबर को सुबह 05:07 बजे समाप्त होगी। इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
साल 2025 के विवाह मुहूर्त
नवंबर में, विवाह के लिए शुभ तिथियां 2, 3, 5, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, और 30 नवंबर 2025 को रहेगा।
दिसंबर 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त
दिसंबर में, शुभ मुहूर्त 4, 5, 6, 9, 10, और 11 दिसंबर को हैं, क्योंकि 16 दिसंबर से मल मास शुरू हो जाएगा और 12 दिसंबर को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा, जिससे विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
साल 2026 के विवाह मुहूर्त
फरवरी 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
यदि आप ख्वाहिश है कि आप अपनी शादी 2026 में करना चाहते हैं तो जान लीजिए इसकी शुरूआत फरवरी महीने से होगी क्योंकि जनवरी महीने में विवाह के लिए कोई उत्तम मुहूर्त नहीं है। फरवरी महीने में विवाह का सबसे उत्तम मुहूर्त 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीख को रहेंगे. कुल मिलाकर फरवरी 2026 में आपको विवाह की तमाम तारीखों का विकल्प रहेगा और आप इनमें से किसी भी तारीख को शादी के बंधन में बंध सकेंगे।
मार्च 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
अगर आपका प्लान बसंती मौसम में विवाह करने का है तो आप मार्च में पड़ने वाली शादी की शुभ तारीखों में कोई एक चुन सकते हैं. पंचांग के अनुसार मार्च महीने में विवाह के लिए 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 15 तारीखें सबसे उत्तम रहेंगी।