अनूप जलोटा के आध्यात्मिक भजन सुन झूमे दर्शक

गोमतीनगर के अम्बेडकर पार्क स्थित दर्शन पार्क में हुआ आयोजन
लखनऊ। गोमतीनगर के अम्बेडकर पार्क स्थित दर्शन पार्क में गुरुवार को पद्मश्री भजन सम्राट अनुप जलोटा को देखने को लेकर दर्शकों भी भीड़ उमड़ पड़ी। जलोटा एकेडमी आॅफ स्पिरिचुअल म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को आध्यात्मिक संगीत और कला के जरिए एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाने के लिए मंच तैयार किया गया था। जहां अनुप जलोटा के मंच पर आते ही तालियों से उनका स्वागत किया गया। इस बीच आध्यात्मिक भजन और अन्य प्रस्तुतियां शुरू होते ही दर्शक खुशी भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। कार्यक्रम की शुरूआत गजानन गणेश की स्तुति के साथ पंच राग, शिव स्त्रोत पर नृत्य और सूफी शैली का नृत्य हुआ। इस कार्यक्रम में अनुप जलोटा के साथ विदी नागर (कथक और परफॉर्मिंग आर्ट्स आर्टिस्ट), विवेक प्रकाश (संगीतकार और गायक) और हितेंद्र सिंह शामिल रहे। इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान और केवल कुमार शामिल हैं। जलोटा एकेडमी के फैकल्टी की ओर से कृति बाजपेई, नेहल अग्रवाल, प्रियांशी सिंह और सोनम गोंड इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को संगीत की गहरी समझ दी।

RELATED ARTICLES

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ लखनऊ

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार लखनऊ। या देवी...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से हुआ नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

Latest Articles