back to top

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार मानवता पर कलंक: अशोक गहलोत

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचारों को मानवता पर कलंक करार दिया है। साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ पड़ोसी देश के रुख को केंद्र सरकार की कूटनीतिक विफलता बताया है।

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में गहलोत ने कहा कि बांग्लादेश से हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता की लगातार आ रही खबरें बेहद चिंताजनक और विचलित करने वाली हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते महज 19 दिनों में पांच हिंदुओं की हत्या की गई है, जबकि महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं भी सामने आई हैं। गहलोत ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए शर्मनाक हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने 1971 के ऐतिहासिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने असाधारण कूटनीतिक और राजनीतिक दृढ़ता का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अंतरराष्ट्रीय दबावों का सामना किया, बल्कि अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से इतिहास और भूगोल दोनों को बदल दिया। गहलोत ने कहा कि उस दौर में भारत ने अमेरिका जैसी महाशक्ति की भी परवाह नहीं की थी, जिसने भारत के खिलाफ अपना सातवां बेड़ा भेजा था।

गहलोत ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिस देश के निर्माण में भारत की निर्णायक भूमिका रही, वही आज भारत के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने इसे मौजूदा केंद्र सरकार की विदेश नीति और कूटनीति की असफलता करार दिया।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह केवल ‘गहरी चिंता’ जताने जैसे औपचारिक और रस्मी बयानों तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के जीवन, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना भारत की नैतिक ही नहीं, बल्कि कूटनीतिक जिम्मेदारी भी है।

अशोक गहलोत ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि खोखले नारों से नहीं, बल्कि मजबूत और निर्णायक नेतृत्व से ही निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर प्रभावी दबाव बनाने की मांग की, ताकि वहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...