back to top

पाक में रसायन कारखाने में आग लगने से कम से कम 15 श्रमिकों की मौत

कराची। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शुक्रवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग जाने से कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गयी है।  अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शहर के मेहरान इलाके में रसायन के एक ड्रम में आग लग गई और फैक्टरी में फैल गई। एक बचाव अधिकारी फैसल एदी ने कहा कि 15 शव निकाले गए हैं और जाहिर तौर पर किसी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जियो टीवी से कारखाना के एक कर्मचारी शाहिद ने कहा, हम इमारत के अंदर थे और हमने काम करना शुरू कर दिया था, तभी आग लगी और तेजी से फैल गयी। हम मदद के लिए चिल्लाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि मरने वालों में चार भाई भी शामिल हैं।

कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने कहा कि दमकल विभाग को सुबह 10:09 बजे आग लगने की सूचना मिली और एक मिनट बाद ही गाडियां भेज दी गयीं। उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने देरी की। उन्होंने पुष्टि की कि आग बुझा दी गई है और अधिकांश पीडतों की मौत दम घुटने के कारण हुयी। पुलिस ने बताया कि अब तक 15 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं और अब भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने की कोशिश में दो दमकलकर्मी घायल हो गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। मुबीन ने कहा कि कारखाने की छत पर ताला लगा हुआ था और कारखाने में प्रवेश करने का एक ही रास्ता था, जिससे कामगारों का बचना मुश्किल हो गया।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...