back to top

सपा विधायक सुधाकर सिंह को विधान सभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को हाल में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से निर्वाचित समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलायी।

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि उप चुनाव में निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदस्यता की शपथ ग्रहण करायी।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित किया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार सिंह को कुल।,24,427 मत मिले जबकि चौहान के पक्ष में 81,668 मतदाताओं ने मतदान किया।

सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के जुलाई में इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया, और सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा।

यह चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन  इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस  (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना गया जिसमें  इंडिया  समर्थित सपा उम्मीदवार की भारी मतों से जीत हुई।

यह खबर पढ़े- यूपी में नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत, सिद्धार्थनगर और बदायूं में हुई दर्दनाक हादसा

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शौर्य यात्रा का नेतृत्व

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया। यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...