back to top

एशियाई खेल : आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम की एंट्री 

हांगझोउ। शेफाली वर्मा ने मलेशिया के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए 39 गेंद में 67 रन बनाये लेकिन एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल बारिश से रद्द हो गया। भारत को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया।

मैच 15 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था। भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिये थे। कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 और जेमिमा रौड्रिग्ज ने 29 गेंद में 47 रन बनाये। रिचा घोष ने सात गेंद में 21 रन का योगदान दिया।
मलेशिया के लिये सौ रन से आगे बढना भी मुश्किल लक्ष्य था। डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर संशोधित लक्ष्य 177 रन का मिला।

मलेशिया ने दो गेंद ही खेली थी कि भारी बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत शीर्ष रैंकिंग वाली एशियाई टीम है जिसके आधार पर उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। मलेशिया की कप्तान विनिफ्रेड दुराइसिंघम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था लेकिन उनके क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया और कई कैच टपकाये। गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।

भारत की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में 59 रन बनाये। स्पिनर माहिरा इज्जाजी इस्माइल ने मंधाना को आउट किया। शेफाली ने दूसरे छोर से आक्रामक खेलना जारी रखा और अपनी पारी में पांच छक्के तथा चार चौके जड़े। जेमिमा ने भी अपनी पारी में छह चौके लगाये और दूसरे विकेट के लिये शेफाली के साथ 86 रन जोड़े।उन्हें मास एलिसा ने पगबाधा आउट किया। रिचा ने 15वें ओवर में चार चौके लगाये जिससे भारत ने 170 के पार का स्कोर बनाया।

यह खबर पढ़े- मासूम से हैवानियत : पांच साल की बच्ची को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...