back to top

ASIA CUP 2023 : भारत और पाकिस्तान के बीच होगा जोरदार मुकाबला, इन खिलाड़ियों के बीच होगी मजेदार जंग

पालेकल. भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार को एशिया कप में आमने सामने होंगी तो यह विश्व कप के ड्रेस रिहर्सल की तरह रहेगा जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का सामना हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान के धुरंधर तेज आक्रमण से होगा।

एशिया कप 50 ओवरों के प्रारूप में हो रहा है जो अक्टूबर नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप में भाग ले रही टीमों की तैयारी के लिये अहम होगा। वहीं आयोजकों और क्रिकेटप्रेमियों के लिये भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सब मुकाबलों से बढकर रहता आया है।

भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को आज भी पिछले साल टी20 विश्व कप में मेलबर्न में रऊफ की गेंद पर कोहली का शानदार शॉट याद होगा। वहीं पाकिस्तानी प्रशंसक भी भूले नहीं होंगे जब शाहीन की तेज रफ्तार गेंदों का सामना करने में नाकाम रहे रोहित पगबाधा आउट हो गए थे।

इस तरह के प्रदर्शन ही खिलाड़ियों को लीजैंड बनाते हैं और एशिया कप में दोनों टीमों के सितारों के पास अपने अपने देश में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने का एक और मौका होगा। वैसे मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया है जिससे दोनों टीमों के प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फिरने की भी आशंका है।

भारतीय खेमा दुआ कर रहा होगा कि विराट, रोहित और शुभमन गिल की तिकड़ी रऊफ, शाहीन और नसीम शाह का डटकर सामना कर सके। मौसम को देखते हुए पावरप्ले में पाकिस्तानी तिकड़ी खतरनाक साबित हो सकती है।
दोनों टीमों के मध्यक्रम को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है।पहले दो मैचों से बाहर हुए केएल राहुल की गैर मौजूदगी ने भारत की परेशानियां बढा दी है। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मध्यक्रम में उतारा जा सकता है लेकिन चौथे और पांचवें नंबर को लेकर अभी कुछ तय नहीं है।

किशन ने कभी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की है और मध्यक्रम में उसका औसत 22 . 75 ही है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम में कोई फिटनेस समस्या नहीं है लेकिन वनडे में खिलाडÞियों में पास अनुभव नहीं है। विश्व कप 2019 के बाद से पाकिस्तान ने सिर्फ 29 वनडे खेले जबकि भारत ने 57 मैच खेले हैं।

पाकिस्तान ने 29 में से 12 मैच इसी साल खेले। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज बाबर आजम (689 रन), फखर जमां (593 रन) और इमामुल हक (361 रन) ने लगातार रन बनाये हैं। उसामा मीर, सऊद शकील और आगा सलमान हालांकि लगातार अच्छा खेलने में नाकाम रहे हैं।

सातवें नंबर के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और आठवें नंबर पर उतरने वाले शादाब खान पर अक्सर रनगति बढाने की जिम्मेदारी आती रही है। इफ्तिखार ने नेपाल के खिलाफ शतक भी जमाया जबकि पिछले सप्ताह शादाब ने अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन बनाये। मध्यक्रम को लेकर भारत और पाकिस्तान की स्थिति कमोबेश समान है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से भारतीय आक्रमण मजबूत हुआ है। दोनों ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में काफी गेंदबाजी की लेकिन देखना होगा कि 50 ओवरों के प्रारूप में वह कैसा खेलते हैं। ऐसे में मोहम्मद शमी को तरजीह दी जा सकती है।

पाकिस्तान के शाहीन, नसीम और रऊफ मिलकर इस साल 49 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में उछालभरी पालेकल की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की असल परीक्षा होगी। स्पिन में रविंद्र जडेजा का चयन तय है जो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से भारत को सोच समझकर चुनना होगा। कुलदीप ने इस साल 11 वनडे में 22 विकेट लिये हैं जबकि अक्षर ने छह मैचों में तीन ही विकेट चटकाये हैं। पाकिस्तान के शादाब ने आठ मैचों में 11 विकेट लिये हैं।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन।

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमामुल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी , सऊद शकील, तैयब ताहिर।

मैच का समय : दोपहर तीन बजे से।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...