back to top

अश्विन की नई चीजें सीखने की ललक और जड़ेजा की बल्लेबाजी में सुधार शानदार : रहाणे

सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नई चीजें सीखने की ललक और हरफनमौला रविन्द्र जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के शुरूआती दो मैचों में भारत को काफी फायदा हुआ है। अश्विन 10 विकेट के साथ श्रृंखला में अब तब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल है।

जडेजा ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में अहम मौके पर अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी निभाकर टीम की जीत की नींव रखी थी। अश्विन की धारदार गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, वह हमेशा नई चीजें सीखने की कोशिश करता है। उनके पास अच्छा कौशल है लेकिन वह हमेशा नई चीजें सीखना चाहते हैं और यही अश्विन को महान बनाता है।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा प्रदर्शन अगले दो टेस्ट मैचों में भी जारी रखेंगें। अश्विन की गेंदबाजी में सुधार से रहाणे प्रभावित हैं तो वही टेस्ट मैच में जड़ेजा की बल्लेबाजी से वह खुश हैं, जो टीम के लिए आवश्यक संतुलन बनाने का कम करता है। उन्होंने कहा, एक बल्लेबाज के तौर पर रविंद्र जडेजा में काफी सुधार हुआ है और यह टीम के नजरिए के रूप में काफी सकारात्मक पहलू है।

उन्होंने कहा, जब आपको पता होता है कि आपका सातवां क्रम का खिलाड़ी बल्ले से योगदान दे सकता है तो आपके लिए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करना आसाना हो जाता है। जाहिर है वह क्षेत्ररक्षण में भी कमाल के है, आप ने उन्हें शानदार कैच लपकते हुए देखे होगे। भारतीय कप्तान ने कहा, ऐसे में टीम में उनके जुडऩे से हमें काफी मदद मिलती है और वह वास्तव में शानदार रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के अंतिम 11 में शामिल होने से वह खुश है।

रहाणे ने बताया कि 13 महीने के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे रोहित ने मैच से पहले सात या आठ बार नेट (अभ्यास) सत्र में भाग लिया। कप्तान ने कहा कि रोहित पारी का आगाज करेंगे। उन्होंने कहा, वह नेट सत्रों में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। उसके सात-आठ सत्र अच्छे रहे। वह मेलबर्न आए और हमारे मैच के खत्म होने के साथ ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया। रहाणे ने संकेत दिया कि सिडनी की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार होगी।

उन्होंने कहा, सिडनी के इतिहास के देखे तो यह बहुत अच्छा विकेट है, बहुत अच्छा विकेट है, इसलिए आपको बस कुछ अच्छा क्रिकेट खेलना है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्पिनरों को मदद मिलेगी ऐसे में रहाणे नाथन लियोन के खिलाफ कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे। उन्होंने कहा, हां, हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं लेकिन नाथन लियोन उनके गुणवत्ता वाले स्पिनर हैं, जिन्होंने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हम किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...