back to top

यूएई की टी20 में न्यूजीलैंड पर जीत पर अश्विन ने कही बड़ी बात, कहा-इसमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव साफ दिखता है 

नयी दिल्ली. भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड पर मिली शानदार जीत की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि इसमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव साफ दिखता है।

अश्विन ने साथ ही कहा कि इससे जो देश टेस्ट नहीं खेलते, वहां के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए उम्मीद भी जगती है। संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को दुबई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर उस पर पहली जीत दर्ज की।

अश्विन ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, यूएई ने न्यूजीलैंड को हरा दिया जो बड़ी उपलब्धि है और इससे हमें यह भी दिख रहा है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट क्या करने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा, इससे ऐसे देशों के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए उम्मीद जगती है जो मुख्य तौर पर टेस्ट खेलने वाले देश नहीं हैं और यह खेल के लिए अच्छी खबर है।

यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 142 रन ही बनाने दिये और फिर यह लक्ष्य 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर हासिल कर लिया। इसमें उसके लिए मोहम्मद वसीम ने 55 और आसिफ खान ने 48 रन की पारियां खेलीं।

अश्विन ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का उदाहरण देते हुए उम्मीद जतायी कि आईपीएल में और अधिक खिलाड़ी खेलेंगे और अपनी संबंधित टीमों में बदलाव लायेंगे।

उन्होंने कहा, जब राशिद खान आईपीएल में आया तो अफगानिस्तान विश्व कप में चुनौतीपूर्ण क्रिकेट देश नहीं था लेकिन अब कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता।

यह खबर भी पढ़े— अगले महीने सब्जियों के घट सकते हैं दाम, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत 

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...