back to top

अश्विन ने भारत में टेस्ट विकेट चटकाने के मामले में हरभजन को छोड़ा पीछे

चेन्नई। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रविवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। अश्विन ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा जिनके नाम 28.76 के औसत से 265 विकेट दर्ज हैं।

अश्विन ने अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाए हैं। 34 वर्षीय अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है। अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाए हैं।

महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिए हैं। कुंबले भारत के टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं जिनके नाम 619 विकेट हैं। हरभजन इस सूची में 417 विकेट से तीसरे और 400 विकेट के करीब बढ़ रहे अश्विन चौथे स्थान पर हैं। कपिल देव इस सूची में 434 विकेट से दूसरे नंबर पर हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ: केजीएमयू के डॉ. अजय पटवा AASLD की बैठक में चयन के लिए सम्मानित

राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) ने चिकित्सा के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। KGMU...

वृंदावन बिहार कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ, सभासद श्रीमती शिवम उपाध्याय ने किया शिलान्यास

लखनऊ: लखनऊ नगर के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड स्थित वृंदावन बिहार कॉलोनी में आज विकास कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभासद...

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...