back to top

अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। दिल्ली के एम्स में दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। जेटली पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थे। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। जेटली के निधन पर राजनीतिक हस्तियों के साथ बॉलीवुड सितारों ने दुःख व्यक्त किया।

 

  • रितेश देशमुख ने ट्वीट किया कि ‘अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर बेहद दुःख हुआ। उनके परिवार को सांत्वना।’

 

  • गुल पनाग ने लिखा- ‘अरुण जेटली के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके जाने से देश को नुकसान हुआ। इस मौके पर उनके परिवार को हिम्मत मिले।’

 

  • अभिनेता अनिल कपूर ने कहा- ‘करीब 20 साल पहले मैं पहली बार अरुण जेटली से मिला था। उस वक्त से ही मैं उनका प्रशंसक हूं। देश को एक बड़ा नुकसान हुआ। हम सब उन्हें याद करेंगे। इस मौके पर परिवार को सांत्वना देता हूं।’

 

  • गायक अदनान सामी ने ट्वीट किया कि ‘अरुण जेटली के निधन की दुखद खबर सुनी। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

 

  • अभिनेता सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा है, ‘राष्ट्र ने एक और महान नेता खो दिया।’

 

  • फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट किया, ‘आज देश एक मजबूत और सशक्त नेता के जाने पर दुखी है। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।’

 

  • दिग्गज गायक आशा भोंसले ने लिखा, ‘बहुत दुःख हुआ श्री अरुण जेटली जी के बारे में सुनकर। उनके परिवार को सहानुभूति।’

 

  • अभिनेत्री निम्रत कौर ने लिखा, ‘भावुक ह्रदय से अरुण जेटली जी के निधन पर सहानुभूति। कभी भी उनसे मिलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनके साथ एक ही कॉलेज में पढ़ने का मौका मुझे मिला था। उनका योगदान और विरासत आने वाली पीढ़ियों के साथ रहेंगी।’

 

  • अभिनेत्री ईशा देओल ने लिखा, ‘अरुण जेटली जी को हमेश याद रखा जायेगा। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दें।’

 

  • गायिका लता मंगेशकर ने लिखा, ‘अरुण जेटली जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। एक गतिशील नेता, पूरी तरह से सज्जन। उनकी यादों को संजोएंगे। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।’

 

  • बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अरुण जेटली के निधन से बहुत दुखी हूं। भारत को लेकर उनके विजन की बहुत प्रशंसा करता हूं, वह एक ऐसे नेता थे जिनसे बात करना मुझे हमेशा अच्छा लगता था।’

 

  • कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी जेटली के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘अरुण जेटली जी की निधन की खबर सुनकर मन बहुत आहत हुआ। एक महान और सक्रिय नेता। आपको बहुत याद किया जाएगा। रेस्ट इन पीस।

 

 

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...