नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया गया
लखनऊ। प्रगति इवेंट एवं जिंग पार्क संस्था द्वारा यूपी दर्शन उत्सव का आयोजन 20 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। यूपी दर्शन पार्क वेस्ट मटेरियल से निर्मित कलाकृतियों के लिए तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लोग एक ही पार्क में वन, नदी, सहित अनेक प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाते हैं तथा भारत की विरासत की प्रतीकात्मक मंदिरों का स्वरूप देकर और भाव बनता है। सभी मौसम में इस पार्क का सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा आनंद लिया जाता है
प्रगति इवेंट देश में अपने महोत्सव के लिए एक अग्रणी संस्था है। भारत महोत्सव, यूपी महोत्सव, अवध महोत्सव सहित अनेको महोत्सव का आयोजन होता रहता है इसी कड़ी में यूपी दर्शन पार्क में यूपी दर्शन उत्सव कबाब आयोजन चल रहा है
प्रगति इवेंट के मंच पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में देवभूमि जन सरोकार सांस्कृतिक समिति लखनऊ जिसकी निर्देशिका रीमा वाणगी किन निर्देशन में नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया गया हिमानी पांडे रुचिका सिंह सचिन शर्मा कंचन पांडे सिमरन अनम अंसारी निधि निखिल सिंह कार्तिक सिंह विस्ट ने भाग लिया गानों की प्रस्तुति सलीम अब्बासी साजिद अब्बासी फैसल आबासी वंदना श्रीवास्तव विकास श्रीवास्तव अंजू और अंशु श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया इसके अलावा लिरिक अकैडमी का म्यूजिक राजाजीपुरम जिसके निर्देशक रायमणि राय एवं प्राची श्रीवास्तव के कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया अक्षिता आशिवी वैष्णवी अनन्या पृषा सही सभी कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह अपने सभी कलाकारों को प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी।





