back to top

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का अधिकारी शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में थलसेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्वाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय रायफल्स के एक जेसीओ को गोलियां लगीं। जेसीओ को तत्काल चिकित्सकीय केंद्र ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजौरी की पुलिस अधीक्षक शीमा नबी कसबा ने बताया कि मुठभेड़ जारी है। यह इस इलाके में अगस्त में हुई मुठभेड़ की दूसरी घटना है। थानामंडी क्षेत्र में छह अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...