back to top

लखनऊ छावनी में मनाया गया सशस्त्र भूतपूर्व सैनिक दिवस

लखनऊ। सूर्या कमान के तत्वाधान में लखनऊ छावनी में 9वां सशस्त्र भूतपूर्व सैनिक दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 800 पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही जो सशस्त्र बलों में उनके विश्वास और समाज के साथ उनके मजबूत संबंध का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में मध्य कमान के जीओसी-इन-सी (जनरल अफसर कमांडिंग-इन-चीफ) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और स्टेशन से बड़ी संख्या में सेवारत अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में अपने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने और सेवारत कर्मियों और वेटरन्स समुदाय के बीच एक मजबूत बंधन को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

समारोह की शुरुआत मध्य कमान के युद्ध स्मारक “स्मृतिका” पर पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई। मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के साथ उन शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस दौरान सूर्या ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने लिए एक समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्र और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दस प्रतिष्ठित पूर्व सैनिकों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों के लिए की गई विभिन्न कल्याणकारी पहलों पर भी उन्हें जानकारी दी गई। साथ ही अनुभव, अनुशासन और सेवा-उन्मुख लोकाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इस दौरान सूर्या ऑडिटोरियम में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहुमी, कर्नल दुष्यंत सिंह, कर्नल आशुतोष मिश्रा (सेवानिवृत्त), स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल, स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त), कर्नल बीकेडी बैजल, सूबेदार मेजर ऋषि दीक्षित (सेवानिवृत्त), सूबेदार (मानद कैप्टन) ) इंदल सिंह (सेवानिवृत्त), नायक कमलेश कुमार पांडे (सेवानिवृत्त) और सूबेदार राजकुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को राष्ट्र और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। साथ ही अनुभव, अनुशासन और सेवा-उन्मुख लोकाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की, उनकी शिकायतों को संबोधित किया और सुझाव लिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अपने पूर्व सैनिकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...