back to top

सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी : लोकसभा अध्यक्ष

लेह। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अफगानिस्तान के संदर्भ में बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी। बिरला पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिये संसदीय पहुंच कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह के दौरे पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पंचायती राज प्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के दौरे पर आए हैं।
अफगानिस्तान के राजनीतिक संकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत का समर्थन करता है।

उन्होंने कहा, हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर पूरा भरोसा है कि वह किसी दूसरे देश (अफगानिस्तान) में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी।
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न तनाव के बारे पूछे जाने पर बिरला ने कहा, भारत के सैनिक सीमाओं की रक्षा दृढ़ता के साथ करने को कटिबद्ध हैं। भारत आतंकवादी और विस्तारवादी नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की विस्तारवादी नीति के कारण सीमा पर तनाव उत्पन्न होता है। बिरला का पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी सहित लद्दाख के सुदूर क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। वे पहलगांव और श्रीनगर भी जायेंगे और पंचायतों के नेताओं से बातचीत करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...