back to top

नवजोत सिंह सिद्धू के लौटने पर शो छोड़ने को तैयार अर्चना पूरन सिंह

मुम्‍बई। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या अब अर्चना पूरन सिंह ‘द कपिल शर्मा’ को छोड़ेंगी? दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू को अर्चना ने साल 2019 में रिप्लेस कर दिया था। बताया जाता है कि सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान के बाद कपिल के शो से हटा दिया गया था। तब उनकी जगह शो में अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। अब जब नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया तो अर्चना पूरन सिंह और कपिल के शो के लेकर मीम (Archana Puran Singh memes) बनाए जाने लगे। फैन्स के मन में भी सवाल उठ रहा है कि क्या अर्चना शो में रहेंगी या छोड़ देंगी? इन तमाम सवालों पर अब अर्चना पूरन सिंह ने रिऐक्ट किया है।

जब अर्चना से उन पर बनाए जा रहे मीम्स और कपिल के शो को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘सालों से मुझ पर यह जोक मारा जा रहा है, लेकिन मैंने न तो इसकी परवाह की और न ही कभी गंभीरता से लेती हूं। अगर सिद्धू शो में वापस लौटना चाहते हैं और मेरी जगह लेना चाहते हैं, तो मेरे पास और भी कई काम हैं, जिन्हें मैंने पिछले कई महीनों में ठुकरा दिया था, पर अब करना चाहती हूं। चूंकि मैं इस शो के लिए हफ्ते में 2 दिन शूट करती हूं इसलिए मैं ऐसा कोई और प्रॉजेक्ट नहीं ले सकती जो मुंबई या इंडिया से बाहर का है।’ अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा, ‘बीते कुछ महीनों में मुझे लंदन और अन्य देशों में प्रॉजेक्ट शूट करने के मौके ऑफर हुए, लेकिन इस शो को किए कमिटमेंट के कारण मुझे उन सबको ना कहना पड़ा।’

अर्चना पूरन सिंह के लिए अकसर कहा जाता रहा है कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में हंसने के सिवाय और कुछ नहीं करतीं। शो में भी उन पर यह जोक मारा जाता है कि वह हंसने के सिवाय और कुछ नहीं करतीं। इसके जवाब में अर्चना ने कहा, ‘कपिल के शो के लेखक हर तरह के मजेदार जोक्स लेकर आते हैं और मैं उन पर हंसने से खुद को रोक नहीं पाती। वो होते ही इतने फनी हैं। हर रोज इस तरह के मजेदार गैग और जोक्स लेकर आना और शो को लगातार 10 सालों तक चलाए रखना वाकई बहुत मुश्किल काम है।’

‘पर जिन लोगों को भी यह लगता है कि मैं शो में कुछ नहीं करती, उन्हें सेट पर आकर देखना चाहिए कि एक ही पोजिशन में 6-7 घंटे तक स्टेज को फेस करके बैठे रहना आसान नहीं होता। मुझे 4-7 घंटों तक सोफा पर बैठकर, स्टेज की तरफ देखकर हर जोक को सुनना और उस पर रिऐक्ट करना होता है।’  अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा कि कई बार कोई प्रॉजेक्ट सिर्फ मोटी कमाई के लिए नहीं किया जाता, कई बार कुछ प्रॉजेक्ट मस्ती और अच्छे मजाक को इंजॉय करने के लिए किए जाते हैं। और कपिल शर्मा के कॉमिडी शो से उन्हें वही मिलता है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...