back to top

औधोगिक इकाइयों के भू-उपयोग के परिवर्तन के आवेदन 90 में होंगे निस्तारित

  • भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क किया गया 15 प्रतिशत कम

  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित इकाइयों को दोहरे टैक्स से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को इंडस्ट्रियल हब के तौर पर विकसित करने के मंसूबे के तहत राज्य सरकार अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक में की गयी घोषणाओं के कुछ ही घंटों के अंदर औधोगिक इकाइयों स्थापित करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गये हैं।

अभी तक ज़मीन मिलने में आ रही अड़चनों को दूर करने के मकसद से अब तय किया गया है कि आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा औधोगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भू-उपयोग परिवर्तन के आवेदनों को 90 दिन की समय सीमा के तहत निस्तारित किया जायेगा।

इकाइयों को भारी राहत देते हुए कृषि से औधोगिक श्रेणी में भू-उपयोग शुल्क को घटाकर सर्किल रेट के 35 प्रतिशत की दर की जगह 20 फीसद करने का निर्णय लिया गया है। बड़े भू-खण्डों पर टेलीस्कोपिक दरों को शामिल करते हुए यह फीस सिर्फ 14 प्रतिशत रह जायेगी, जिससे इकाइयों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

ग्रामीण इलाकों में स्थित औधोगिक आस्थानों व औधोगिक क्षेत्रों में इकाइयों को दोहरे टैक्स से छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा जिला पंचायतों द्वारा इकठ्ठा किये गये टैक्स का कम से कम 60 फीसद उसी औधोगिक क्षेत्र के रख-रखाव में खर्च किया जायेगा।

यूपीसीडी मेरठ में बंद पड़ी कताई मिल की ज़मीन पर नया औधोगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा। जिलाधिकारियों को हर महीने अनिवार्य तौर से उद्योग बंधु की बैठा बुला कर स्थानीय दिक्कतों के निराकरण करने के निर्देश दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...