back to top

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी: गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में कथित रूप से धर्म के आधार पर दिहाड़ी मजदूरों व रेहड़ी पटरी वालों के साथ मारपीट की कुछ घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि राजस्थान में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गहलोत ने ट्वीट कर दावा किया कि सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से लगातार ऐसे वीडियो आ रहे हैं जहां धर्म के आधार पर गरीब दिहाड़ी मजदूरों, ठेला लगाने वाले एवं रेहड़ी-पटरी वालों के साथ मारपीट की जा रही है। गहलोत के अनुसार, यह स्थिति और भी चिंताजनक है कि ऐसी घटनाओं पर वहां की सरकारें कोई कार्वाई नहीं कर रही हैं।

उन्होंने लिखा कि घटना होना एक बात है लेकिन इन पर कार्वाई ना कर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है जो संविधान के अनुच्छेद 15 व 25 का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश में ऐसी घटना होना एवं उन पर पुख्ता कार्वाई ना होना बेहद दु:खद है। गहलोत ने कहा, राजस्थान में ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों पर सख्त कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...