back to top

अनुष्का, विराट ने लोगों से की अपील, कहा- लॉकडाउन को गंभीरता से लें

मुंबई। सेलिब्रिटी दंपत्ति अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लोगों से देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार से निपटने के लिए 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में मंगलवार आधी रात से 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक भारत में कोरोना वायरस के 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और नौ लोगों की मौत हुई है। एक वीडियो संदेश में अनुष्का और विराट ने कहा है कि यह समय कोरोना वायरस से मुकाबला करने का है और इसके लिए साहस, असीम धैर्य तथा अगले 21 दिनों तक हममें से हर किसी की ओर से जिम्मेदारी भरे रवैए की जरूरत है।

दोनों ने कहा हमें अगले 21 दिन तक कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। वायरस को अपने घर में आने और अपने करीबियों को संक्रमित करने से रोकने के लिए घर पर ही रहें। लॉकडाउन के आदेश का गंभीरता से पालन करें क्योंकि यह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक जरूरी तथा महत्वपूर्ण कदम है। अनुष्का-विराट ने कहा कि मार्च-रैलियों में हिस्सा लेने, जोर से चिल्लाने या शोर से यह वायरस नहीं जाएगा। अनुष्का ने कहा अंधविश्वास से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि इससे भारत कोविड-19 को परास्त नहीं कर पाएगा।

विराट ने कहा अगर 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान एक भी व्यक्ति गैर-जिम्मेदार रुख अपनाता है तो हम सबको, पूरे देश को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। दोनों ने कहा देश को बचाने के लिए पूरे भारत को 21 दिन तक घर में ही रहना होगा। आइए, हम सब जिंदगियों को बचाने के लिए और अपने देश को बचाने के लिए एकजुट हों। इससे पहले अनुष्का ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन्स्टाग्राम पर लोगों से अपने पालतू जानवरों को न त्यागने की अपील की थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...