अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए लिखा भावुक संदेश, भारतीय टीम को दी बधाई

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर अपने पति एवं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा और पूरी टीम को जीत की बधाई दी। कोहली ने टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस फाइनल में सात रन से मिली जीत में प्लेयर आफ द मैच रहे।

https://www.instagram.com/anushkasharma/

उन्होंने भारत को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाने में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा कर दी। अनुष्का शर्मा ने टीवी पर यह रोमांचक मैच देखा। शर्मा ने भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, और… मुझे इस इंसान से प्यार है। उन्होंने विराट जैसा जीवनसाथी मिलने पर आभार व्यक्त किया और लिखा, जाइए, अब पानी पीजिए और जीत का जश्न मनाइए। शर्मा ने इस पोस्ट के साथ विराट की ट्रॉफी थामे एक तस्वीर भी साझा की।

अभिनेत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, हमारी बेटी ने जब सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या उन्हें गले लगाने वाला कोई है….हां, मेरी प्यारी बेटी, उन्हें डेढ़ अरब लोगों ने गले लगाया। शानदार जीत और लाजवाब उपलब्धि। विजेताओं को बधाई। विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी तीन साल की एक बेटी और चार महीने का एक बेटा है।

RELATED ARTICLES

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

द पाल्मस गोल्फ टूनार्मेंट : ओपन कैटेगरी में कर्नल राजावेलु बने विजेता

द पाल्मस गोल्फ टूनार्मेंट 2025 का आयोजनलखनऊ। रविवार को द पाल्मस गोल्फ क्लब, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के तत्वावधान में द पाल्मस गोल्फ टूनार्मेंट...

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

Latest Articles