back to top

अनुपम खेर ने शादी की सालगिरह पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

नई दिल्‍ली। अनुपम खेर और किरण खेर की शादी के 36 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अनुपम ने अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट करके एक प्यारा मेसेज लिखा है। इन तस्वीरों में उनकी और किरण की शादी की फोटो भी है। वहीं दो और ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीरें हैं।  किरण खेर कैंसर से जूझ रही हैं। अनुपम ने इस पोस्ट में उनके सुरक्षित और स्वस्थ रहने की प्रार्थना भी की है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा है, शादी की 36वीं सालगिरह मुबारक हो प्यारी किरन। हंसी, आंसू, बहस, साझेदारी, दोस्ती, प्यार और साथ के सभी पॉसिबल इमोशंस की ये लंबी जर्नी रही है। इन ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीरों में सभी रंग हैं। सुरक्षित और स्वस्थ रहो। प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा।
अनुपम के इस पोस्ट पर कंगना रनौत, करणवीर बोहरा सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने विशेज दी हैं। किरण खेर ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। बीते साल नवंबर में किरण खेर का हाथ टूट गया था। इस दौरान जांचों के बाद उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर किरण का हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। किरण अपने बेटे सिकंदर के इंस्टाग्राम लाइव में भी कई बार नजर आ चुकी हैं। उन्हें बेटे की शादी की चिंता है। एक इंस्टा में सिकंदर जब फैंस से मुखातिब थे, इस बीच किरण को कहते हुए सुना गया था कि 41 के होने वाले हो, तुम्हें अब शादी कर लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...