back to top

वर्षों से कमल हासन की कला और विविध प्रकार के किरदारों का प्रशंसक रहा हूं: अनुपम खेर

नयी दिल्ली।अभिनेता अनुपम खेर ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार कमल हासन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा और उन्हें ‘भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक’ करार दिया।खेर ने शुक्रवार को ‘फेसबुक’ पर हासन के साथ एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह वर्षों से अभिनेता के काम के प्रशंसक रहे हैं।दोनों अभिनेताओं की मुलाकात दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई थी।

खेर ने पोस्ट में लिखा, दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक कमल हासन जी से मिलकर बहुत खुशी हुई! मैं वर्षों से उनकी कला और विविध अभिनय का प्रशंसक रहा हूं। मैंने उनसे एक अभिनेता के रूप में बहुत कुछ सीखा है। शानदार अभिनय की सूची में उनका काम अनगिनत है।खेर ने बताया कि हासन के साथ उनकी ‘बहुत ही सार्थक बातचीत’ हुई।

उन्होंने लिखा, हम हवाई अड्डे के लाउंज में करीब एक घंटे तक बैठे रहे। उस एक घंटे में ऐसा लगा जैसे हमने पूरी जिंदगी की बातें कर ली हों। इतने सारे विषय, विश्व सिनेमा, के. बालाचंद्र सर, जीवन के सबक, पसंदीदा किताबें और बेशक महान रजनीकांत सर। यह एक बहुत ही सार्थक बातचीत थी। सर, आपके ज्ञान, स्नेह और सराहना के लिए धन्यवाद! प्यार, सम्मान और दुआएं हमेशा आपके साथ!”

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...