महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक व सत्र 2026-27 हेतु कार्यकारिणी के चुनाव आज एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से सुप्रसिद्ध कवि व बिम्ब के मुख्य संरक्षक सूर्यकुमार पांडेय ने चुनाव अधिकारी का दायित्व निभाते हुए चुनाव सम्पन्न कराए जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्विरोध चयनित हुए अध्यक्ष महेश पांडेय, उपाध्यक्ष: वी.पी. मिश्रा, महासचिव अशोक बिसारिया, कोषाध्यक्ष: मनीश श्रीवास्तव, संगठन सचिव: सुनील उप्रेती। संस्था की नियमावली के अनुसार अन्य नामित पद श्रीघ्रातिश्रीघ्र अध्यक्ष व महासचिव द्वारा घोषित किए जाएंगे। संस्था के संस्थापक सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजेश अरोरा शलभ ने पिछले सत्र में बिम्ब द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित चार कार्यक्रमों हेतु पूर्व कार्यकारिणी की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए सभी साथियों का धन्यवाद अभिव्यक्त किया और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि भविष्य में भी बिम्ब द्वारा ऐसे ही सुरुचिपूर्ण व सार्थक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उनकी पुस्तक चुनाव-चक्रम का लोकार्पण भी किया गया। बिम्ब के संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्य भारी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित रहे।





