back to top

देश के शीर्ष पुलिसकर्मियों का वार्षिक सम्मेलन डिजिटल तरीके से होगा आयोजित

नई दिल्ली। पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का वार्षिक सम्मेलन अगले महीने चार दिनों तक डिजिटल तरीके से आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह भी इसमें शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में बताया।

केंद्रीय एजेंसियों, खुफिया एजेंसियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्यों के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन दो से पांच दिसंबर तक आयोजित होगा। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार वार्षिक सम्मेलन का आयोजन डिजिटल तरीके से होगा।

उन्होंने बताया कि खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन के शुरुआती सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जबकि समापन सत्र को प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित करने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के शुरुआती और समापन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की संभावना है। भागीदारी करने वाले पुलिस अधिकारियों को उनके कार्यालय मुख्यालयों से एक वेबिनार मंच पर जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, प्रौद्योगिकी आधारित सुरक्षा उपकरण, सीमा सुरक्षा, सोशल मीडिया नीति, साइबर अपराध, आतंकवाद, कट्टरवाद रोधी कार्रवाई और कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिसकर्मियों के सामने चुनौतियों जैसे विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे। सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार में डीजीपी और आईजीपी स्तर के करीब 250 अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) इसके लिए ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराएगा। पुलिस के महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का सम्मेलन हर साल आयोजित होता है जिसमें राज्यों और केंद्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आंतरिक सुरक्षा, विभिन्न अपराधों और उभरती चुनौतियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2014 में सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी के बाहर इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है। पिछले छह सम्मेलन गुवाहाटी, गुजरात में कच्छ के रण, हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर में बीएसएफ अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी, गुजरात के केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित किए गए।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...