back to top

योगी सरकार को बदनाम करने के लिए मप्र और राजस्थान से उप्र में छोड़े जा रहे जानवर : मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में जानकारी चाही। इसके जवाब में प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है। कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने इसे मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना जवाब करार दिया।

उन्होंने कहा, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है और सरकार को कांग्रेस सदस्य के सवाल का जवाब देना चाहिए। इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान से छुट्टा पशुओं को उत्तर प्रदेश में छुड़वाया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि वे मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और वह छुट्टा गोवंशीय पशुओं को सहारा देने के लिए गौ आश्रय स्थल खुलवा रही है। इसके लिए धन भी जारी किया गया है। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सरकार पर किसानों की परेशानियों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...