back to top

अनिल कपूर ने टॉम क्रूज को मानद ‘एकेडमी अवॉर्ड’ मिलने पर बधाई दी

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने “मिशन: इम्पॉसिबल” के अपने सह-कलाकार टॉम क्रूज के लिए एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्हें मानद ‘एकेडमी अवॉर्ड’ प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके जुनून, अनुशासन और उदारता की प्रशंसा की।

दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक क्रूज को 16 नवंबर को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। क्रूज मिशन इम्पॉसिबल श्रृंखला और टॉप गन फ्रेंचाइजी जैसी अपनी बड़ी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।कपूर ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता की तस्वीर साझा की।

उनके नोट में लिखा था, प्रिय मित्र, इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए बधाई। आपका जुनून, अनुशासन और उदारता बेजोड़ है। दुनिया ने हमेशा आपकी प्रशंसा की है और अब उन्होंने आपको वह सम्मान दिया है जिसके आप हकदार हैं।

उन्होंने कहा, आपकी उपलब्धि दुनिया भर के उन सभी कलाकारों के लिए एक वसीयतनामा है जो सिनेमा में अपना दिल और आत्मा लगाते हैं। आपकी प्रतिभा और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा…।

कपूर और क्रूज ने 2011 की फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल में साथ काम किया था। ब्रैड बर्ड द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पटकथा जोश एपेलबाम और आंद्रे नेमेक ने लिखी थी। यह मिशन: इम्पॉसिबल फिल्म श्रृंखला की चौथी फिल्म थी और इसमें जेरेमी रेनर और साइमन पेग जैसे कलाकार भी थे।

RELATED ARTICLES

विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्डन के साथ सहयोग का सार्थक विस्तार हुआ है : PM मोदी

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन,...

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती, ‘जी राम जी’ विधेयक वापस लिया जाए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...