back to top

आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की

केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में पावर कोच के रूप में शामिल हुए


कोलकाता ।
आक्रामक हरफनमौला आंद्रे रसेल ने 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा के साथ बताया कि वह तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। सैंतीस साल के रसेल आईपीएल 2014 से केकेआर टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। वह 2026 सत्र से पहले पावर कोच के रूप में टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अबू धाबी में नीलामी होगी।

रसेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन मेरा आक्रामक अंदाज वैसा ही रहेगा।
आईपीएल में पिछले 12 साल का सफर शानदार रहा। केकेआर परिवार को ढेर सारा प्यार। उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दुनिया भर की अन्य लीग में छक्के जड़ता और विकेट लेता रहूंगा। मैं अपना घर (केकेआर) नहीं छोड़ रहा हूं और आप मुझे एक नई भूमिका में केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में देखेंगे। नया अध्याय। वही ऊर्जा। हमेशा के लिए नाइट।
सपोर्ट स्टाफ में शामिल होकर रसेल ने कैरेबियाई टीम के एक और दिग्गज टी20 क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया। पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है। पोलार्ड इससे पहले लंबे समय तक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं।

रसेल ने मीडिया में जारी बयान में कहा, मैंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अभी भी दुनिया भर की विभिन्न लीगों और केकेआर की अन्य सभी फ्रेंचाइजी के लिए सक्रिय रूप से खेलता रहूंगा। मैंने (आईपीएल में) कुछ शानदार पल और बेहतरीन यादें साझा कीं, छक्के जड़े, मैच जीते, एमवीपी हासिल किए। उन्होंने कहा, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मुझे लगा कि इस समय यह सबसे अच्छा फैसला था। मैं अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहता हूं कि प्रशंसक संन्यास क्यों नहीं ले रहे कि जगह संन्यास अभी क्यों ले रहे जैसे सवाल पूछे।

उन्होंने कहा, जब आप सोशल मीडिया पर होते हैं, तो आप खुद को अलग-अलग टीमों की जर्सी में फोटोशॉप की हुई तस्वीरों में देखते रहते हैं। मुझे खुद को बैंगनी और सुनहरे रंग (केकेआर की जर्सी) के अलावा किसी और रंग में देखकर अजीब लगता था और ये विचार मेरे दिमाग में घूमते रहते थे, जिससे मैं कुछ रातों तक सो नहीं पाया। रसेल ने कहा, मेरे आईपीएल सफर के एक और अध्याय के
बारे में मेरे और वेंकी मैसूर और शाहरुख खान के बीच काफी बातचीत हुई है। उन्होंने मुझे प्यार और सम्मान दिया है और मैदान पर मेरे काम की सराहना की है। एक परिचित प्रणाली में होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

उन्होंने कहा, जब मैंने पावर कोच नाम सुना, तो मुझे लगा कि यह आंद्रे रसेल का सबसे अच्छा वर्णन करता है, क्योंकि जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो मैं अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करता हूं गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन करते रहा हूं ऐसे में मैं किसी भी विभाग में मदद कर सकता हूं। रसेल 2012 से आईपीएल का एक भी सत्र नहीं छोड़ा है। उन्होंने अपनी शुरूआती दो सत्र में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2014 से केकेआर के साथ है।

अपने बल्ले और गेंद से मैच का रूख किसी भी समय मोड़ने की क्षमता रखने वाले शमी के नाम 140 मैचों में 174.18 की स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाये है। उन्होंने 123 विकेट लिये है। रसेल से एक दिन पहले 41 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस ने घोषणा की थी कि वह इस साल के आईपीएल सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वह किसी अन्य लीग में खेलेंगे।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

न्यायालय जांच समिति गठित करने को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई जिसमें...

योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती, ‘जी राम जी’ विधेयक वापस लिया जाए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...