back to top

युद्धोपरांत की विभीषिका को दर्शाता नाटक अंधयुगम

संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एकमासात्मक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत धर्मवीर भारती जी की कालजई रचना अंधायुग का मंचन संस्कृत भाषा में आज ओजस प्रेक्षागृह, डोमिनेंस इंटरनेशन स्कूल, चिनहट में किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ साहित्यकार महेन्द्र भीष्म जी एवं मुख्य अभियंता अरविंद जैन जी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। डॉ नवलता जी के द्वारा संस्कृत में अनुवादित एवं चन्द्रभाष सिंह द्वारा निर्देशित नाटक को कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत बना दिया। वर्तमान में हो रहे वैश्विक युद्धों के खतरों को देखते हुए नाटक की प्रस्तुति अधिक प्रासंगिक हो गई। नाटक में दिखाया गया कि जब-जब स्वार्थ बस मयार्दा तोड़ी गई तब-तब महाविनाश हुआ है। नाटक में पौराणिक कथा के माध्यम से आधुनिक भाव बोध को स्थापित किया गया है। इस नाटक में अमर्यादित और अनैतिक आचरण का विरोध दिखाई देता है। नाटक में यह भी दिखाया गया है कि संभ्रांत वर्ग के व्यक्तियों की चुप्पी से पड़ने वाला प्रभाव कितना भयानक हो सकता है। नाटक कर्म योग का संदेश भी देता है, मानव भविष्य निर्धारित नहीं है, मानव अपने कर्मों से भविष्य को बदल सकता है। नाटक के अनुसार महासंग्राम के बाद विजय एक लंबा धीमा और तिल-तिल कर फलीभूत होने वाला आत्म घात है। मंच पर जूही कुमारी, निहारिका कश्यप, कोमल प्रजापति, विशाल श्रीवास्तव, रूपेश कुमार, अर्पित मोदनवाल, भानु प्रताप, आर्यन, विदुषी तिवारी, प्रेरणा गौड़, प्रिंस सिंह, आशुतोष सिंह,कृष्ण कुमार पांडेय आदि ने अभिनय किया, वहीं पार्श्व संगीत चन्द्रेश पांडेय, सह निर्देशन जूही कुमारी का था। एक महीने की इस कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. आनन्द दीक्षित जी के द्वारा संस्कृत का प्रशिक्षण दिया गया।

RELATED ARTICLES

स्नान-दान का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व आज, आसमानों में होगी पतंगों की जंग

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

देव मंदिर की स्थापना दिवस पर मेले का शुभारंभ

अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान कीलखनऊ। कनेरी निगोहा मोहनलालगंज में दो दशकों से शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित आल...

भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ उत्तरायणी कौथिग-2026 का आगाज

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने मेला स्थल पहुंचकर किया कौथिग का उद्घाटनलखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के (25 साल पूर्ण) रजत जयंती के शुभअवसर पर...

अंडर-19 विश्व कप :भारत ने अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बुलावायो (जिम्बाब्वे)। भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को फसल के त्योहारों मकर संक्रांति और पोंगल पर लोगों को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’...

भारतीय सेना राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग ढाल के रूप में खड़ी है: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना देश की ऐसी अडिग ढाल के...

निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उप्र के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने मुंबई में मतदान किया

मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में अपना वोट...

बड़ी खबर: मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, सुरक्षित निकाली गईं BSP प्रमुख

लखनऊ | राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस...

मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख लोगों...