back to top

अंदाजे लखनऊ की अंदाजियन्स एग्जीबिशन सीजन 2 का उद्घाटन

आकर्षण यहाँ लगाई गई खानों की विशेष स्टॉल्स रहीं
लखनऊ। अंदाजे लखनऊ की अंदाजिÞयन्स एग्जीबिशन झ्र सीजन 2 का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जूही सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से मसूद अब्दुल्ला साहब, हसन काजमी साहब, मिराज हैदर, साबरा हबीब, नायला अहमद, आयशा अहमद, साजिदा सबा एवं फारिया चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस वर्ष की प्रदर्शनी की एक खास आकर्षण यहाँ लगाई गई खानों की विशेष स्टॉल्स रहीं, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए राजस्थानी व्यंजन, घर के आॅथेंटिक फ्लेवर, रसियावल एवं ऐसे पारंपरिक स्वाद शामिल हैं, जो आमतौर पर रेस्टोरेंट्स में उपलब्ध नहीं होते। यह सभी स्टॉल्स पूरी तरह घरेलू और पारंपरिक स्वाद को दर्शाती हैं। यह एग्जीबिशन रमजान, होली और ईद के पावन अवसरों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है, जो हमारी गंगा-जमनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश करती है। यही नहीं, इस प्रदर्शनी के माध्यम से लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया है। अंदाजे लखनऊ की फाउंडर नेहा परवीन एवं इमराना अजमत, जो इस संगठन को सक्रिय रूप से संचालित करती हैं, समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन करती रहती हैं। इन प्रदर्शनियों का उद्देश्य घर से काम करने वाली महिलाओं—जो हैंडीक्राफ्ट आइटम्स, क्लोदिंग, अचार, मसाले, पापड़ एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थ तैयार करती हैं—उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के अवसर मिल सकें। अंदाजे लखनऊ का मूल उद्देश्य गंगा-जमनी तहजीब को बढ़ावा देना और लखनऊ की संस्कृति को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तक पहुँचाना है, ताकि लोग इस शहर की नजाकत, तहजीब और विरासत से रूबरू हो सकें।

RELATED ARTICLES

प्यार का प्रतीक वैलेंटाइन डे आज, फिजाओं में घुलेगी प्यार की मिठास

लखनऊ। प्यार का कोई रंग नहीं होता, कोई उम्र नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता। प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी का दिन...

कमला कुटीर में मायण-महोत्सव कल

इस वर्ष का कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित हैलखनऊ। मायण महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी को कमला कुटीर र्इंटौजा में किया जायेगा। मायण-महोत्सव एक...

लखनऊ में महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे शिवालय और मंदिर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महाशिवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आते ही शिवालयों में विशेष तैयारियां तेज हो गई हैं। महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी...

सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने दिया सेवा परमो धर्म: का संदेश

विश्व शान्ति एवं राष्ट्र उत्थान के लिए रविवार 15 फरवरी को किया जाएगा हवन पूजन चित्रकूट में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ 10 मार्च को होगा लखनऊ।...

पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य से छात्र से सीख रहे कथक के गुण

कथक की समृद्ध परंपरा पर पाँच दिवसीय मास्टर क्लास चतुर्थ दिवस लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में स्थापित...

भातखंडे में दो दिवसीय तबला कार्यशाला शुरू

प्रो. नीलू शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गयालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति...