back to top

प्राचीन राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र, एक राष्ट्र है संघ का विचार : अरुण कुमार

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने बुधवार को कहा कि भारत प्राचीन राष्ट्र, हिंदू राष्ट्र और एक राष्ट्र है, यही संघ का विचार है। इस विचार में कभी कोई बदलाव नहीं होगा।

आरएसएस अवध प्रान्त की ओर से आयोजित ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-विचार और कार्य’ विषय पर संगोष्ठी को मुख्यवक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए अरुण कुमार ने कहा कि संघ का कितना भी कोई विरोधी क्यों न हो एक बार शाखा में आ गया तो फिर वह संघ का होकर रह जाता है।

प्रचार प्रमुख ने कहा कि साल 1964 में बाबू जयप्रकाश नारायण संघ के संपर्क में आए। बिहार में अकाल के समय वह संघ कार्य को देखकर प्रभावित हुए। जयप्रकाश नारायण ने दिल्ली के संघ कार्यक्रम में कहा कि मेरी सम्पूर्ण क्रांति का स्वप्न कोई साकार करेगा तो वह संघ ही होगा। इसलिए हम ऐसे सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि वह थोड़ा और नजदीक आएं और संघ को समझने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में संघ के प्रति अनुकूलता का माहौल है। समाज जीवन में बहुत बड़ा वर्ग है जो संघ से जुड़ना चाहता है, व्यस्तता के चलते संभव नहीं है। इस प्रकार की संगोष्ठी का आयोजन देशभर में विभिन्न स्थानों पर संघ को बताने व समझाने के लिए किया जा रहा है।

अरुण कुमार ने कहा कि संघ प्रत्येक स्वयंसेवक में राष्ट्र के प्रति भक्ति, समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम, समाज जीवन में अंतिम क्षण तक समर्पण और बिना किसी भेदभाव के लोगों को स्नेहभाव देना, ऐसे चार प्रकार के गुणों को विकसित करता है। इसलिए संघ दुनिया का इकलौता ऐसा अद्भुत संगठन है, जहां कार्यकर्ता को आगे बढ़ते देखकर सुखद अनुभूति होती है और समय के साथ-साथ संघ ने जरूरत के अनुसार अपना लक्ष्य, भगवा ध्वज और अपना विचार छोड़कर सब कुछ बदल दिया।

प्रचार प्रमुख ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक दिन शाखा पर प्रार्थना बोलते हैं उसकी अंतिम लाइन में संघ का लक्ष्य क्या है, यह बताया गया है। संघ राष्ट्र को परमवैभव की ओर ले जाना चाहता है। आध्यात्मिक अधिष्ठान और भौतिक समृद्धि से युक्त समतामूलक समाज की स्थापना करना ही संघ का लक्ष्य है। इस दौरान गोष्ठी में आये हुये लोगों की जिज्ञासा और सवालों का भी उत्तर अरूण कुमार ने दूसरे सत्र में दिये।

इससे पूर्व विषय प्रवेश करते हुए विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष नरेंद्र भदौरिय ने कहा कि संघ जाग्रत समाज से राष्ट्रनिर्माण के कार्य को अंगीकार करता है। जाग्रत समाज से ही अपेक्षा की जा सकती है। सबको साथ लेकर चलना संघ का कार्य व्यवहार है। विश्व को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प संघ ने लिया है। 94 वर्षों की अनथक यात्रा को संजोए भारत माता के मान वृद्धि के लिए संघ समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। मंच पर अवध प्रान्त के संघचालक श्रीमान प्रभूनारायण जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे ने किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...