back to top

नस्लवादी बर्ताव के लिए अनन्या बिड़ला ने की अमेरिकी रेस्तरां की आलोचना

न्यूयॉर्क। आदित्य बिड़ला समूह के अरबपति अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने एक अमेरिकी रेस्तरां को नस्लवादी बताते हुए कहा कि कैलिफोर्निया में एक इतालवी-अमेरिकी रेस्तरां ने उन्हें और उनके परिवार को अपने परिसर से वस्तुत: बाहर फेंक दिया था।

गायिका और कलाकार ने शनिवार को ट्विटर पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा, यह ठीक नहीं है। अनन्या ने एक ट्वीट में कहा, स्कोपा रेस्टोरेंट नाम के रेस्तरां ने मुझे और मेरे परिवार को वस्तुत: अपने परिसर से बाहर फेंक दिया। बेहद नस्ली। बेहद दुखद। आपको अपने ग्राहकों से सही व्यवहार करने की जरूरत है। बेहद नस्लवादी। यह ठीक नहीं है। स्कोपा इटैलियन रूट्स रेस्तरां कैलिफोर्निया में शेफ एंटोनियो लोफासो द्वारा संचालित एक एक इतालवी-अमेरिकी रेस्तरां है।

अनन्या ने लोफासो को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, हम आपके रेस्तरां में खाने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। शेफ एंटोनियो आपके वेटर जोशुआ सिल्वरमेन का व्यवहार मेरी मां के प्रति बेहद रुखा, नस्लवादी सरीखा था। यह ठीक नहीं है। अनन्या आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और शिक्षाविद व मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीरजा बिड़ला की बेटी हैं। नीरजा ने भी एक ट्वीट में बुरे बर्ताव के लिए रेस्तरां को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, बेहद स्तब्ध करने वाला स्कोपा रेस्तरां का बेहद बेतुका व्यवहार। आपको अपने किसी भी ग्राहक से ऐसा व्यवहार करने का आधिकार नहीं। उनके बेटे आर्यमन बिड़ला ने भी ट्वीट किया, मैंने कभी इस तरह कि किसी चीज का अनुभव नहीं किया था। रंगभेद होता है और यह वास्तविक है। अविश्वसनीय स्कोपा रेस्तरां।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...