back to top

नासिक का एक बुजुर्ग व्यक्ति यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, 121 अश्लील वीडियो मिले

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गई वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इसके बाद पीड़िताओं में से एक के सामने आने के बाद बुजुर्ग को ही यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर एक टैबलेट चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया था और इन उपकरणों की जांच करने पर शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे की महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले।

पीड़िताओं में से एक ने एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके कई बार अलग-अलग होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद एरंडे को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 (धोखाधड़ी के साधनों का प्रयोग करके यौन संबंध आदि) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।


पुलिस ने महिलाओं से एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एरंडे ने इस सप्ताह की शुरूआत में सतपुर पुलिस थाने में अपने कार्यालय से अपना टैबलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसने ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही 10,000 रुपये का भुगतान कर दिया था और बृहस्पतिवार शाम को 50,000 रुपये सौंपने वाला था। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पनपाटिल, सूरज सुनील गवाई और श्रीपत भीमराव शिंदे को ब्लैकमेल और वसूली के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...