back to top

बूथ सम्मेलन में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पांच जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भाषा को बृहस्पतिवार को बताया, पांच जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। समझ जाता है कि बूथ सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं के समक्ष लक्ष्य एवं रणनीति रखेंगे। सम्मेलन में करीब 13,750 बूथ कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली से पार्टी के सांसद, पार्षद, पूर्व विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, बूथ संयोजक, बूथ प्रबंधन विभाग और शहरी केन्द्र प्रमुख, मोर्चा और प्रदेश पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन पर खास ध्यान दे रही है और इस बार पन्ना प्रमुख के साथ गट प्रमुख को भी खास जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि भाजपा संगठन में पन्ना प्रमुख पर मतदाता सूची के एक पन्ने पर मौजूद मतदाताओं की जिम्मेदारी होती है जबकि गट प्रमुख हर मोहल्ले या क्षेत्र के हिसाब से बनाये जाते हैं। पार्टी ने इस बात पर जोर दिया है कि उसके कम प्रभाव वाले बूथ में कम से कम 100 नए मतदाता भाजपा के पक्ष में जोड़े जाएं। पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीतने के लिए 51 फीसद वोट पाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को झ्ूठ बनाम सच की लड़ाई और अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई के रूप में पेश करने की रूपरेखा तैयार की है। गौरतलब है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होने की उम्मीद है। भाजपा पिछले 22 वर्ष से अधिक समय से प्रदेश में सत्ता से बाहर है। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 सदस्यीय विधानसभा में केवल तीन सीट ही मिली थी। आम आदमी पार्टी आप को तिहासिक विजय मिली और 67 सीटें हासिल हुई’ जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...