back to top

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर आठ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगा। अभी तक दोनों मैच जीतकर भारत और पाकिस्तान ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों पर है । अमेरिका अगर यह मैच जीतता है तो शीर्ष दोनों टीमों में से एक के हारने पर उसका मौका बन सकता है।पहले दोनों मैच हारने के बाद अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रन से हराया जो टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी एसोसिएट टीम का रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। विभिन्न प्रारूपों में पिछले छह मैचों में नीदरलैंड से हारने के बाद अमेरिका की यह पहली जीत थी जिसकी नींव उम्दा बल्लेबाजी और अनुशासित स्पिन गेंदबाजी ने रखी ।

अंतिम एकादश में शामिल किये गए साइतेजा मुक्कामल्ला ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन पारी खेली।शुभम रंजने ने बाद में आक्रामक पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने भी 36 रन बनाये।मजबूत स्कोर मिलने के बाद अमेरिका के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया । हरमीत सिंह ने स्पिन आक्रमण का मोर्चा संभाला जिनका मोहम्मद मोहसिन और नोस्तुष केंजिगे ने बखूबी साथ दिया । तीनों ने मिलकर दस ओवर में 60 रन देकर सात विकेट चटकाये। नामीबिया के खिलाफ यह स्पिन तिकड़ी अहम होगी चूंकि भारत के खिलाफ वरूण चक्रवर्ती की गेंदों का सामना नामीबियाई बल्लेबाज नहीं कर सके थे ।

लगातार हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंची नामीबिया की टीम को बल्लेबाजी में सुधार करना होगा जबकि डैथ ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी भी जरूरी है। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और जान फ्रायलिंक पारी के सूत्रधार होंगे जबकि जेजे स्मिट और जान निकोल लोफ्टी इटोन गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे।

टीमें :

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गॉस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

नामीबिया: मलान क्रूगर, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान बाल्ट, डिलन लीशर, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, विलेम मायबर्ग और मैक्स हाइंगो।

मैच का समय : दोपहर तीन बजे से ।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...