back to top

पहलगाम आतंकी हमले मामले में कूदा अमेरिका, भारत और पाकिस्तान से कही ये बात

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना के कुछ दिन बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर अलग-अलग बातचीत की और दोनों देशों से किसी भी तनाव से बचने का आग्रह किया। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर के साथ बुधवार रात को फोन पर हुई अपनी बातचीत में रुबियो ने पहलगाम में भयावह आतंकवादी हमले में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ सहयोग को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता जताई।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने शरीफ से इस हमले की जांच में इस्लामाबाद के सहयोग का आह्वान किया। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। बातचीत के दौरान जयशंकर ने रुबियो से कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों, उनका साथ देने वालों और इसकी साजिश रचने वालों को निश्चित रूप से न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, कल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके दोषियों, उनका सहयोग करने वालों और साजिश रचने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।

जयशंकर-रुबियो की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, विदेश मंत्री रुबियो ने पहलगाम में भयावह आतंकवादी हमले में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने दक्षिण एशिया में तनाव कम करने और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारत से पाकिस्तान के साथ काम करने का आग्रह किया। रुबियो की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ के साथ फोन पर बातचीत के बारे में ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को भारत के साथ मिलकर काम करने को कहा ताकि तनाव कम हो, सीधा संवाद बहाल हो और दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की निंदा करने की आवश्यकता पर बल दिया। दोनों नेताओं ने हिंसा के जघन्य कृत्यों के लिए आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

RELATED ARTICLES

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र का आधार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षित एवं सशक्त महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

लोकगीतों की चासनी में डूबा होली मिलन समारोह

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली मिलन का आयोजनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वास्तुखण्ड, गोमतीनगर...

संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देता है ‘आश्वासनम’

नाटक आश्वासनम का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह मेंलखनऊ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...