back to top

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के अगले चरण में है अमेरिका : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो रहा है और यह युद्ध अब अगले चरण में पहुंच गया है जो है देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से तथा धीरे-धीरे फिर से खोलना।ट्रंप ने फोनिक्स में हनीवेल इंटरनेशनल में अपनी टिप्पणी में कहा, हमारे नागरिकों की प्रतिबद्धता के लिए उनका शुक्रिया।

हमने खतरे को पार कर लिया है और असंख्य अमेरिकियों की जान बचा ली गई है। हमारा देश लड़ाई के अगले चरण में है। देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से और धीरे-धीरे फिर से खोला जा रहा है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्व विद्यालय के अनुसार मंगलवार तक इस जानलेवा विषाणु से 71,000 से अधिक अमेरिकी जान गंवा चुके हैं और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

देश में पिछले एक हफ्ते में नए मामले और मरने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है जिसके चलते ट्रंप यह कह पाए कि देश खतरे की स्थिति से बाहर निकल आया है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने अमेरिका में आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने का महत्व तथा देश में एक मजबूत घरेलू विनिर्माण ठिकाना बनाने की महत्ता समझा दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं लंबे समय से इसके बारे में बात करता रहा हूं।

अक्सर आप देखोगे कि किसी दूसरे देश में ऐसा संयंत्र काम कर रहा है जो आपके यहां भी चल सकता है तथा आप इसे बेहतर करोगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन सीधे-सादे नियमों पर भरोसा रखता है यानी अमेरिकी में बनी वस्तुएं खरीदो और अमेरिकियों की भर्ती करो।
उन्होंने कहा, हमारे देश के लोग योद्धा हैं।

आपकी मदद से हम विषाणु को हरा देंगे और अमेरिकी दिल, अमेरिकी हाथों, अमेरिकी गौरव और अमेरिकी आत्मा के साथ महान और यशस्वी भविष्य का निर्माण करेंगे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...