back to top

जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, मरीज की उखड़ गयी सांसें

एक किमी की दूरी तय करने में लग गये पौन घंटे

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर के भीषण जाम ने एक एम्बुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया। जाम में फंसी रही एम्बुलेंस में करीब पौन घंटे तक मरीज तड़पता रहा और आखिरकार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे उखड़ गयीं।

सरोजनीनगर के बेहसा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग वेद प्रकाश को आंख में कुछ तकलीफ थी। कुछ दिन पहले उन्होंने इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय में आपरेशन कराया था। सोमवार को वह आंख की जांच लिए बेटी संग अस्पताल आए थे। पर्चा बनाने बाद बेटी ने उन्हें कुर्सी पर बिठाकर मरीज को दिखाने के लिए लाइन में लग गयी। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक बेहोश होकर गिर गये। बुजुर्ग के गिरने से वहां हड़कम्प मच गया। आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें उठाया। अस्पताल ने अपनी एम्बुलेंस से मरीज को बलरामपुर अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल से एंबुलेंस निकलते ही जाम में फंस गई। स्थिति यह रही कि इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय से बलरामपुर अस्पताल की एक किमी दूरी तय करने में एंबुलेंस को करीब पौन घंटे लग गए। इस दौरान एंबुलेंस सॉयरन बजाती रही मगर रास्ता नहीं मिला। आखिरकार दोपहर करीब सवा 12 बजे एंबुलेंस बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी गेट तक पहुंच सकी। आनन-फानन में मरीज को स्ट्रेचर से इमरजेंसी ले जाया गया। वहां मौजूदा डॉक्टरों ने फौरन जांच शुरू कर दी। मरीज के शरीर में कोई हरकत न होती देख ईसीजी किया गया। ईसीजी से जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. सर्वेश सिंह ने बताया मरीज मृत अवस्था में लाया गया था।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...