ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चला
लखनऊ। आज इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लग गया है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई दे रहा है। रात के 11 बजते ही आसमान में ब्लड मून दिखायी दिया। ब्लड मून को देखने के लिए लोगों ने अपने छतों पर जाकर ग्रहण का अद्भुत नजारा देखा।
ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर हुआ। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहा और समाप्ति रात 1 बजकर 26 मिनट पर हुई। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चला। सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हो गया था। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य, यात्रा, धार्मिक आयोजन या भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के पट भी बंद हो जाते हैं। ग्रहण की समाप्ति तक महामृत्युंजय मंत्र ह्यॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उवार्रुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्ह्ण या गुरु मंत्र का जप करते रहें।