अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सांस्कृतिक उत्सव का समापन
लखनऊ। सेन्ट्रल नोडल एजेंसी, उत्तर मध्य क्षेत्र, सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से आदि शक्ति नृत्य एकेडमी द्वारा तीन दिवस से चल रहे सांस्कृतिक उत्सव (पारंपरिक लोक नृत्य एवं भरतनाट्यम) का समापन शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित हुआ। संस्था की अध्यक्ष लवली घिल्डियाल द्वारा यह बताया गया कि यह संस्था पूर्ण रूप से सांस्कृतिक संगठन है। जो लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन, भारतीय पारंपरिक पौराणिक लोक विधाओं के संरक्षण प्रदर्शन स्टेज पर परफार्म करती आ रही है। आज के कार्यक्रम का नृत्य निर्देशन मलखान सिंह एवं मनीषा यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ललिता प्रदीप पांडे, निशा मिश्रा और मंच संचालन अरविंद सक्सेना ने किया। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ जिसे मलखान सिंह, अवंतिका शर्मा, मालसी, सौम्या, श्रेयशी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में भरतनाट्यम एक नृत्य- प्रियांशी शर्मा, तराना मलखान सिंह, अवंतिका शर्मा, लोक नृत्य जनमे अवध में राम…गीत पर साक्षी अश्मिका श्रीवास्तव, सृष्टि तिवारी, कृष्णांजलि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। एकल नृत्य मेरे घर राम आये है… निवार्णी सिंह, घूमर नृत्य मनीषा यादव, अवंतिका शर्मा, मलसी, सौम्या, श्रेयांशी, ठुमक चलत… मलखान सिंह, मलहार मनीषा यादव, अवंतिका शर्मा, मलसी, गायन सुजाता, हरियाण्वी नृत्य मनीषा यादव, अवंतिका शर्मा, मलसी, सौम्या, श्रेयांशी, अवधी लोक नृत्य सुजाता मनी, रश्मि सिंह, प्रबोधिनी दुबे, सरस्वती वंदना समृद्धि श्रीवास्तव, श्री मिश्रा, विन्ध्या द्विवेदी, अवनी रस्तोगी, सूफी मलखान सिंह, अवंतिका शर्मा, मलसी, सौम्या, श्रेयांशी ने प्रस्तुत किया। प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में अवंतिका शर्मा, मलसी बेमाशा, सौम्य प्रकाश, श्रेयांशी श्रीवास्तव, सुजाता मनी, रश्मि सिंह, प्रबोधिनी दुबे, सुजाता, समृद्धि श्रीवास्तव, श्री मिश्रा, विन्ध्या द्विवेदी, अवनी रस्तोगी, साक्षी, अश्मिता श्रीवास्तव, सृष्टि तिवारी, कृष्णांजलि और निवार्णी सिंह प्रमुख रहीं।