back to top

सैनिको का सम्मान के साथ मंच पर बिखरी पहाड़ों की अद्भुत कला-संस्कृति

पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिंग-2025 का द्वितीय दिवस

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद,लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय (14 से 23 जनवरी ) उत्तरायणी कौथिंग-2025 के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ कवि सम्मेलन के साथ प्रारम्भ हुआ जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन कौस्तुभ आनन्द चन्दोला ने किया। जिसमें डा. पूर्णिमा पाण्डेय, महेश चन्द्र सकलानी, भुवन पन्त, चेतन काण्डपाल, नारायण पाठक, दीपा सनवाल, राधा बिष्ट, मनमोहन बाराकोटी, हरीश लोहमी, गोपाल जोशी, महेन्द्र पन्त, जीसी बहुगुणा द्वारा वीर रस की कविता देवभूमि के सिपाही एवं भुवन जहाँवासी ने हास्य कविता किस्सा ननिहाल सुनाकर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध किया।
तत्पश्चात एकल गायन प्रतियोगिता का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी महेन्द्र पन्त व सचिव गोविन्द बोरा द्वारा किया गया, जिसमें 3 वर्ष से 8 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रतिभागियों में अनायषा जैन (प्रथम), दीवान आनन्द (द्वितीय) व आराधना शर्मा (तृतीय), 9 वर्ष से 13 वर्ष आयु वर्ग प्रतिभागियों में सारा आनन्द (प्रथम) देवेन्द्र सिंह (द्वितीय) व हर्षिता काण्डपाल (तृतीय) व 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ललिता जोषी (प्रथम), नम्रता मित्रा (द्वितीय) व फाल्गुनी लोहमी (तृतीय) रहे।
उत्तरायणी कौथिंग-2025 में मुख्य अतिथि मेजर जरनल गोपाल कृष्ण थपलियाल उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर सायंकालीन सत्र का उद्घाटन किया। अतिथि का स्वागत महापरिषद के मुख्य संयोजक टी एस मनराल, संयोजक के.एन.चन्दोला मार्ल्यापण व प्रतीक चिन्ह अध्यक्ष गणेष चन्द जोशी व महासचिव महेन्द्र सिह रावत द्वारा दिया गया।
सेना दिवस के अवसर पर उत्तरायणी मे पूर्व सैनिको का सम्मान हुआ। पर्वतीय महापरिषद द्वारा प्रतिवर्ष वीरचन्द्र सिह गढवाली सम्मान दिया जाता है जो इस वर्ष का सम्मान अमर शहीद स्व. नैनसिह नायक दिया गया। जोकि भारत पाक युद्व 1965 मे शहीद हुए थे वीर गति के समय इसकी पत्नी छ:माह की गर्भवती थी ,यह सम्मान उनकी पुत्रवधु चम्पा मेहरा ने ग्रहण किया, सम्मान स्वरूप में प्रषस्ति पत्र अंगवस्त्र व पुष्पगुछ दिया गया।
कौथिग स्थल पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. बी.एस.नेगी के संयोजन में चिकित्सा नि:शुल्क कैम्प आयोजित किया गया है। जिसमें राजकीय नेषनल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के विषेषज्ञ चिकित्सको के अलवा डा राधा बिष्ट, डा पूजा सनवाल ने अपनी नि:शुल्क सेवाये प्रदान की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सगुन आखर मांगल गीत के साथ…दैणा हो जाया खोली का गणेशा हे….के साथ प्रारम्भ हुआ। उत्तराखण्ड से राजेन्द्र मेहता श्रीपुर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति खटीमा उधमसिह नगर दल की प्रस्तुतियां, पर्वतीय महापरिषद गोमतीनगर के कलाकारो द्वारा दूर बडी दूर बफीर्लो डांना शानदार प्रस्तुतियां दी। उत्तराखण्ड से आये आये छिपका केदार नगाडा जारा जिबलीह्व बहादुर सिह व महेन्द्र सिह के नेतृत्व मे 14 सदस्यीय दल जिसमें देवी देवताओं से अहावान करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में छिपका केदार नगाडा का जिक्र है यह वह नागाडा है जब भारत के प्रधानमंत्री आदि कैलाश गये थे तब उनके द्वारा भी इस नगाडे को बजाया था। कार्यक्रम में कार्यालय व्यवस्था में के एस रावत, जी.डी.भटट, दीपक चिलकोटी, डा राजेन्द्र सिह रावत, एम, एस मेहता, रमेश उपाध्याय, शंकर पाण्डेय, बिशन जोशी, युवराज सिह परिहार, गोपाल जोशी, जितेन्द्र उपाध्याय, प्रदीप बिष्ट, विरेन्द्र आर्या, लक्ष्मण सिह भण्डारी, चन्द्रकांत जोशी, सुदीप जोषी, लक्ष्मण सिह धामी, हरीष चन्द जोषी, चंचल बोरा, टी डी काण्डपाल, जानकी अधिकारी, मन्जू पडेलिया, सहित कई पदाधिकारीगण है।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...